Blog

सूर्य ग्रह के उपाय
सूर्य - सूर्य पिता, आत्मा समाज में मान, सम्मान, यश, कीर्ति, प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा का कारक होता है । इसकी राशि है सिंह । कुंडली में सूर्य के अशुभ होने पर पेट, आँख, हृदय का रोग हो सकता है साथ ही सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न होती है । इसके लक्षण यह है कि मुँह में बार-बार बलगम इकट्ठा हो जाता है, सामाजिक हानि, अपयश, मन का दुखी या असंतुष्ट होना, पिता से विवाद या वैचारिक मतभेद सूर्य के पीड़ित होने के सूचक है ।
उपाय - ऐसे में भगवान राम की आराधना करे । आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, सूर्य को आर्घ्य दे, गायत्री मंत्र का जाप करे । ताँबा, गेहूँ एंव गुड का दान करें । प्रत्येक कार्य का प्रारंभ मीठा खाकर करें । ताँबे के एक टुकड़े को काटकर उसके दो भाग करें । एक को पानी में बहा दे तथा दूसरे को जीवन भर साथ रखें । ऊँ रं रवये नमः या ऊँ घृणी सूर्याय नमः 108 बार (एक माला) जाप करे।




